मऊ, जनवरी 1 -- मऊ। नव वर्ष के जनवरी माह के पहले दिन की शुरुआत गुरुवार को कोहरे की धुधं के साथ हुई। कोहरे के कारण सुबह में जन-जीवन काफी प्रभावित रहा। सुबह के समय में लोग वाहनों की लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में नव वर्ष के पहले दिन सुबह में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय में घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहनों के इंडिकेटर और हेडलाइट्स के सहारे धीरे-धीरे चल रही हैं। जबकि बुधवार को हल्की धूप खिलने के कारण लोगों ने थोड़ी राहत महसूस किया था। लेकिन गुरुवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुआ। नगर क्षेत्र के भीटी, निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, सदर चौक, रौजा बाजार, रेलवे फाटक पर सुबह के समय में लोगों की चहल कदमी भी काफी कम रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...