फिरोजाबाद, फरवरी 3 -- फिरोजाबाद कांचनगरी में मौसम दिनभर करवट बदलता रहा। एक दिन राहत मिली रहने के बाद दूसरे दिन शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के चलते सुबह से दोपहर तक लोगों की मुश्किलें बढ़ी रहीं। कोहरा के चलते वाहन चालकों को अनेक तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। वहीं स्कूली बच्चे भी परेशान होते रहे। धूप खिलने पर कोहरा से राहत मिली। वहीं दोपहर से आसमान में बादल छा गए। शुक्रवार को कोहरा नहीं गिरा जिससे दिन भर मौसम साफ बना रहा था। वाहन चालकों को भी राहत मिली रही थी। लेकिन अगले दिन शनिवार को सुबह से ही वातावरण में कोहरा छा गया। कोहरा के चलते हाईवे सहित विभिन्न सड़कों पर कई घंटे तक वाहन रुक रुक कर चलते रहे। वाहन चालक दिन में भी कोहरा के दौरान वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते रहे। सुबह घने कोहरा ने बच्चों की परेशानी बढ़ा दी। ...