संतकबीरनगर, नवम्बर 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने से ठंड का असर बढ़ गया। आसमान में हल्की धुंध छाई रही। दिन में आठ बजे के बाद धूप का असर दिखना शुरू हुआ। मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। सुबह शाम धुंध के साथ ठंड का असर बढ़ रहा है। लोग मोटे कपड़े पहन रहे हैं। वहीं रात में ठंड से बचने के लिए लोग कंबल व रजाई ओढ़ रहे हैं। गुरुवार को सुबह हुई तो हल्की धुंध छाई रही। विजिबिलटी 500 मीटर रही। ठंड के असर से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि दिन के तापमान में और कमी आएगी। न्यूनतम तापमान और गिरने वाला है। आगामी 24 घंटे के दौरान आसामन साफ रहेगा। हवाएं पछुआ ही चलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.