नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट दिनभर की सबसे जरूरी मील होता है। रात भर की नींद के बाद आप अपनी बॉडी में जो डालते हैं, वो तय करता है कि पूरे दिन आपका एनर्जी लेवल कैसा रहेगा। इसलिए आपका ब्रेकफास्ट अच्छा होना बेहद जरुरी है। डॉ सलीम जैदी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताते हैं कि ब्रेकफास्ट दिन की पहली मील होता है और ये आपका मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल, दोनों को डिसाइड करता है। इसलिए अगर आप एक बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट करते हैं पूरे दिन स्टेबल एनर्जी बनी रहती है। हालांकि ज्यादातर भारतीय सुबह के नाश्ते में कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे ओवरऑल हेल्थ और एनर्जी लेवल पर बहुत नेगेटिव असर पड़ता है। डॉक्टर ने ऐसी 5 कॉमन मिस्टेक शेयर की हैं, आइए जानते हैं।सुबह खाली पेट चाय पीना हमारे देश में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ...