शामली, दिसम्बर 29 -- कोहरे का सितम सोमवार की सुबह भी जारी रहा। हालांकि कोहरा दस बजे तक छट गया लेकिन इसके बाद आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर के समय हल्की धूप निकली लेकिन शीतलहर के चलते वह भी बेअसर रही। इसके चलते वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगा रहा। अधिकतम तापमान और न्यूतनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान कम होने के कारण पूरा दिन ठंड अधिक रही। पूरा दिन ठंड से कंपकपी छूटती रही। कोहरे का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रातभर कोहरा छाये रहने के बाद सोमवार की सुबह भी घटना कोहरा छाया रहा। सुबह के आठ बजे तक कोहरा इतना घना था कि दस मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके चलते वाहनों की रफ्तार थम सही गयी। इसके बाद कोहरे का असर कुछ कम हो गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.