नई दिल्ली, जनवरी 11 -- पुराने जमाने में मोबाइल या कॉफी-चाय का उतना ट्रेंड नहीं था, तब लोग सुबह 4-5 बजे उठकर व्यायाम करते थे और फिर दातुन करने के बाद नाश्ता कर लेते थे। उस जमाने के लोग आज भी स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और कई लोगों की उम्र 80 से ऊपर रहती है। लेकिन आजकल मोबाइल, चाय, कॉफी जैसी चीजों ने सेहत को खतरे में डाल दिया है और हमने इन खराब आदतों को आसानी से अपना लिया है। सुबह की कुछ ऐसी आदतें हैं, जो अगर आप अपनाते हैं, तो अपने दिल, दिमाग, सेहत को खराब कर रहे हैं। हैदराबाद के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नारासा राजू का कहना है कि इन आदतों को आज से ही छोड़ना शुरू करें, चलिए इनके बारे में बताते हैं। 1- ब्रेकफास्ट स्किप- ज्यादातर युवा आजकल बिना नाश्ता किए ही ऑफिस भाग जाते हैं या फिर उनके नाश्ते में हेल्दी कुछ नहीं होता। चाय पी, दो बिस्किट खा लिए हो ग...