रांची, नवम्बर 4 -- Jharkhand weather update: गुलाबी ठंड (सुबह की ठंडी हवा) के साथ-साथ शाम के समय कंपकंपी लाने वाली ठंडी हवा ने मौसम को और अधिक सर्द बना दिया है। राजधानी रांची में जैसे-जैसे शाम ढलती है, लोग स्वेटर, जैकेट और अन्य ऊनी कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद शाम की ठंडी हवा ठंड का एहसास कराती है, जिससे लोगों को बाहर निकलने में ठंड का सामना करना पड़ रहा है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन यानी 8 नवंबर तक गर्मी और ठंड में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद 9 नवंबर से ठंड में और भी वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य का तापमान गिरावट की ओर रहेगा, जिसमें रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री से नीचे तक ...