रुडकी, फरवरी 5 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और मैदानी इलाकों में बढ़ती नमी के कारण रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मौसम काफी ठंडा है। गुरुवार को सुबह से ही समूचा क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। देहात से लेकर शहर तक कोहरे का इतना जबरदस्त प्रभाव था कि सड़कों पर आवाजाही करना बेहद चुनौतीपूर्ण बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...