नई दिल्ली, मई 6 -- आपने अकसर देखा होगा कई लोग सुबह सोकर उठने के बाद चेहरे पर सूजन की शिकायत करते हैं। चेहरे में सूजन की कई वजहें हो सकती हैं। जिसमें ज्यादातर सूजन के कारण खराब नींद, गलत खान-पान, नमक का अधिक सेवन, एलर्जी, हॉर्मोनल असंतुलन, तनाव और ब्‍लड सर्कुलेशन में कमी होती है। यह सभी कारण हो सकता है आपको नॉर्मल लगें लेकिन कई बार इन्हें नजरअंदाज करना सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। आइए जानते हैं आखिर किन वजहों से चेहरे पर सूजन आती है और इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है।चेहरे की सूजन के पीछे के 5 बड़े कारणएडिमा एडिमा का मतलब होता है शरीर के ऊतकों में तरल पदार्थ का जमाव हो जाना, जिससे बॉडी में सूजन आ जाती है। यह समस्या शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे पैर, टखने, हाथ, या चेहरा में हो सकती है। बता दें, यह समस्या अकसर अधिक नमक का सेवन, हार...