नई दिल्ली, जुलाई 30 -- फिटनेस फ्रीक लोग अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं। बहुत से लोग सुबह उठते ही गर्म पानी पीते हैं। सुबह खाली पेट पानी पीना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह पानी पीने से हमारा पाचन बेहतर होता है, मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलता है। कुछ लोग किचन में मौजूद चीजों को भीगोकर सुबह उसका पानी पीते हैं। हालांकि अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि सुबह उठकर सबसे पहले कौन सा पानी पिएं। अगर आपको भी ये उलझन है तो फिटनेस कोच प्रियांक मेहता से जानिए सुबह उठकर कब कौन-सा पानी पिएं।कब पिएं कौन-सा पानी? फिटनेस कोच कहते हैं कि अगर इम्यूनिटी बूस्ट करनी है और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो सुबह उठकर सबसे पहले नींबू पानी पिएं। वहीं कुछ लोग सुबह उठते ही पेट फूलने की समस्या से परेश...