रामपुर, दिसम्बर 25 -- रामपुर, संवाददाता। कोहरे की दस्तक के साथ ही ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। इससे दैनिक यात्रियों के साथ ही घरों को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना बरेली,मुरादाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्री अपनी ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं,लखनऊ किसान मेले में बसों के चले जाने केकारण भी बस यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को बरेली से चलकर रेवाड़ी तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह पांच घंटे 47 मीनट की देरी से रामपुर पहुंची। इसके अलावा आला हजरत एक्सप्रेस 2:19 घंटे,सरयू यमुना एक्सप्रेस 3:23 घंटे,बाघ एक्सप्रेस 3:12 घंटे,रानीखेत एक्सप्रेस 4:35 घंटे और पदमावत एक्सप्रेस 3:50 घंटे की देरी से रामपुर स्टेशन पर पहुंची। वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही। ट्रेनों के रद्द...