बुलंदशहर, जनवरी 5 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे की हत्या और दूसरे भतीजे को घायल करने की घटना में चार नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नामजद आरोपियों में एक भाजपा नेता और उसके दो भाई शामिल हैं। सभी आरोपियों पर दोनों भाईयों को कार से खींचकर हमला करने, गाड़ी से टक्कर मारने, पिस्टल-मोबाइल लूटने, फायरिंग करने आदि आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाजपा नेता समेत अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। गौरतलब है कि रविवार रात को नगर के मोहल्ला मिर्चीटोला निवासी बुलंदशहर के बसपा के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे अकरम और सुफियान पुत्र हाजी वाहिद अपने साथी कादिर अली निवासी मोहल्ला साठा के ...