हल्द्वानी, दिसम्बर 2 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। दोपहर बाद फैसला आने की संभावना है। इससे पहले ही मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल समेत अन्य विभागों की फोर्स यहां तैनात हो चुकी है। जमीन पर सुरक्षा बलों के साथ ही आसमान से ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुफिया तंत्र यहां की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पूरा वनभूलपुरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। रेलवे ने अपनी जमीन में चार हजार से अधिक घरों के अतिक्रमण का दावा किया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाने वाला है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सुरक्षा चाक-चौबंद है। पूरे इलाके को जीरो जोन घोषित किया गया है। ड्रोन से घरों की छतों समेत गलियों को चेक किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.