सहारनपुर, अक्टूबर 14 -- कस्बे की होनहार बेटी मीत चावला की सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति होने पर पंजाबी समाज ने मीत चावला व उनके माता पिता को पटका पहनाकर व स्मृति चिहन देकर अभिनंदन किया। मीत चावला का अभिनंदन करते हुए पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार व अध्यक्ष सतीश गिरधर ने कहा कि मीत चावला ने समाज के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संयोजक गुरजोत सिंह सेठी व श्याम लाल भारती ने कहा कि मीत चावला की उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि छोटे कस्बों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा देने का काम करेगी। इस दौरान मीत चावला, पिता मनमोहन चावला व मां ज्योति चावला को पटका पहनाकर व दरबार साहब की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर, बालेंद्र सिंह, हेमंत गिरधर, राजेश अजमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.