हरदोई, फरवरी 5 -- पिहानी। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे अनुदेशकों को आखिरकार बुधवार को सुकून भरी खबर मिली। पिछले काफी समय से प्रदेश के अनुदेशक सम्माजनक मानदेय की मांग कर रहे थे। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिला संयोजक नृपेंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि पिछले लगभग 13 सालों से अल्प मानदेय सात हजार पर बंधुआ मजदूरी कर रहे अनुदेशक काफी लंबे समय से एक सम्मानजनक मानदेय की माँग सरकार से कर रहे थे। कंपोजिट स्कूल जरेली के कर्मवीर सिंह कहते हैं कि लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद अनुदेशकों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुनाया जिससे काफी खुशी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.