पूर्णिया, जनवरी 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर स्थित वीर कुंवर सिंह स्मारक स्थल पर सवर्ण समाज के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यूजीसी एक्ट 2026 के संदर्भ में वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करना एवं समाजहित में आगे की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी एक्ट 2026 पर रोक लगाए जाने के निर्णय का सर्वसम्मति से स्वागत किया तथा सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय देश में सामाजिक संतुलन, समानता एवं शांति बनाए रखने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदम है। बैठक में अपने विचार रखते हुए सदस्यों ने कहा कि यदि यह कानून लागू हो...