कानपुर, जनवरी 7 -- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश केबाद भी आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए जिले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। आवारा कुत्ते राहगीरों के साथ ही महिलाओं व बच्चों पर हमला कर उनको घायल कर रहे हैं। दहशत का सबब बने इन कुत्तोंं के हमलों से हर दिन लगभग सौ लोग घायल होते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में बीते सप्ताह सिर्फ अकबरपुर नगर पंचायत ने बोर्ड बैठक में एबीसी सेंटर बनाने का प्रस्ताव किया है। इसे कार्यरुप कब तक मिलेगा यह भविष्य के गर्त में है। जिले की 618 ग्राम पंचायतों से जुडे़ 954 गांवों व 13 नगरीय क्षेत्रों में करीब 12 हजार आवारा व पालतू कुत्ते हैं। आवारा घूमने वाले कुत्ते जहां गलियां में झुंड बनाए मिलते हैं। इनके हमले से हर दिन करीब सौ लोग घायल होकर बड़ी संख्या में लोग एंटी रैबीज के लिए सरकारी अस्पतालों में आते हैं। सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.