नई दिल्ली, फरवरी 10 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले का विवाह तय हो गया है। सूत्रों ने इस जानकारी की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक रेवती सुले की शादी नागपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति के बेटे सारंग लखानी से तय हुआ है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंगलवार को लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के बेटे विजय सुले ने सोशल मीडिया पर रेवती और सारंग की एक तस्वीर साझा करते हुए बधाई संदेश पोस्ट किया और लिखा, "रेवती और सारंग को बधाई।'' वहीं कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे ने भी सोशल मीडिया पर इसी तरह का बधाई संदेश और तस्वीर साझा की।कौन हैं सारंग लखानी? मशहूर कारोबारी के बेटे सारंग लखानी वर्तमान में अपने पिता के स्वामित्व वाली कंपनी 'विश्वराज ग्रुप' में कार्यक...