जौनपुर, अगस्त 21 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर के नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी में गुरुवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने इलाके के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यह संदेश देना था कि दादा-दादी, नाना-नानी तथा समाज के बड़े-बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। उनकी इज्जत और महत्व को समझना हर बच्चे का कर्तव्य है। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने बच्चों को यह प्रेरणा दी कि वे अपने बड़ों के अनुभवों से सीखें और उनका आदर करें। विद्यालय के डायरेक्टर सुभाष पाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की समझ विकसित होती है। वरिष्ठ नागरिकों ने भी विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.