सीतामढ़ी, मार्च 12 -- सुप्पी। शाम थाना क्षेत्र के जमला गांव के समीप बागमती नदी के बायां तटबंध पर बाइक पर ले जा रहे 164 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के बड़हरवा पुर्नवास गांव निवासी कुन्दन कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत सुप्पी थाना में मंगलवार को एफआईआर की गयी है। इसमें गिरफ्तार शराब धंधेबाज कुन्दन कुमार को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में मंगलवार को भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.