सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- सुप्पी, । थाना क्षेत्र के ससौला चौक स्थित बाइक दुकान में काम करने वाले एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत के मामले में सोमवार की शाम तक मृतक के परिजनों द्वारा घटना के सम्बन्ध में आवेदन नहीं दिया गया। हालांकि मृतक सूरज बैठा का शव सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों द्वारा सोमवार की सुबह बागमती नदी के ढे़ंग घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने मृतक सूरज बैठा के परिजनों द्वारा घटना के सम्बन्ध में थाना में आवेदन दिए जाने के बाद मौत की घटनाओं की विभिन्न पहलुओं की जांच कर अग्रेत्तर कार्रवाई करने की बात कहीं है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के ससौला चौक स्थित एक बाइक की दुकान में काम करने वाले युवक सूरज बैठा का संदिग्धावस्था में दुकान के दो मंजिला कोठरी से पुलिस द्वारा शव बरामद किया गया थ...