सीतामढ़ी, नवम्बर 18 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के लोगों को विगत छह महीने से जन्म प्रमाण-पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में काफी परेशानी हो रही है। इस कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों का जन्म प्रमाण-पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र के अभाव में समय से आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहा है। जानकारी के अनुसार पहले प्रखंड कार्यालय द्वारा समय से जन्म प्रमाण-पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र बन जाता था। जबकि विगत छह महीने पहले से बिहार सरकार द्वारा सभी पंचायत भवन कार्यालयों में संबंधित पंचायत सचिवों के माध्यम से जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दिया गया है। वहीं बिहार सरकार द्वारा सभी पंचायत भवन कार्यालयों में डाटा आपरेटरों की प्रतिनियुक्ति कर उन्हें जन्म प्रमाण-पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। प्रखंड क्षेत्र के रामजी महतो, गीता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.