सुपौल, फरवरी 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित वैकल्पिक विषयों की परीक्षा में अर्थशास्त्र, अरबी एवं संगीत विषय शामिल रहे। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए कुल 342 परीक्षार्थी निर्धारित थे, जिनमें से 334 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 08 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में निर्धारित 224 परीक्षार्थियों में से 218 ने परीक्षा दी, जबकि 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में निर्धारित 118 में से 116 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 02 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर दंडाध...