सुपौल, फरवरी 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय में निजी विद्यालयों की मान्यता एवं नवीनीकरण को लेकर त्रिसदस्यीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने की। जिले के 86 निजी विद्यालयों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था, जिन्हें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) द्वारा डीईओ लॉगिन पर अग्रसारित किया गया। जांच के बाद 38 विद्यालयों को नवीनीकरण के लिए उपयुक्त पाया गया, जबकि विभिन्न त्रुटियों और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में 25 विद्यालयों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। वहीं 18 विद्यालयों के मामलों में प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन पर अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों ने आधार सहित अन्य अनिवार्य दस्तावेजों का अद्यतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.