भागलपुर, मार्च 17 -- सरायगढ़ निज संवाददाता बीएन कॉलेज भपटियाही में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20 मार्च को शाहपुर नहर चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें बिहार प्रदेश के सह प्रभारी मो. शाहनवाज आलम और जिला प्रभारी तारानंद सदा सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में कांग्रेस पार्टी के संगठन को विस्तार और मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में आगामी 20 मार्च को होने वाले बैठक की सफलता को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। और बैठक मे अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाग लेने की अपील की गई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रो. सूर्यनाराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.