सुपौल, अप्रैल 14 -- मरौना, एक संवाददाता। बेलही पंचायत के मौआही छीट पर वष्णिु महायज्ञ के सफल संचालन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आलोक भारती ने की। बैठक में वक्ताओं ने यज्ञ को सफल बनाने तथा विधि व्यवस्था पर चर्चा की। यज्ञ के संचालक आलोक भारती ने बताया कि अयोध्या से संत दामोदर दास जी महराज, महंथ देव नारायण दास, महंथ दामोदर दास, महंथ विजय राम दास के साथ काशी और अन्य स्थानों से महात्मा को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल की सुबह 8 बजे कलश यात्रा, 20 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक दिन वेद पाठ, सुबह 5 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। रामलीला एवं रासलीला 3 बजे से शाम 6 बजे तक, संगीतमय प्रवचन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक, श्रीकृष्ण लीला एवं रासलीला रात 10 बजे से 4 बजे सुबह तक होगा। बैठक में मुखिया अशोक कुमार यादव, अरुण कुमार, च...