सुपौल, फरवरी 10 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सुपौल द्वारा 12 फरवरी को एकदिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला सह रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में आयोजित होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में फील्ड ऑफिसर, फील्ड स्टाफ, मार्केटिंग, सुपरवाइजर, ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड सहित विभिन्न पदों पर बहाली की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से वेतन, पीएफ, ईएसआई एवं इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।उन्होंने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.