सुपौल, जनवरी 16 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। बैजनाथपुर अंदौली जंक्शन से न्यू झाझा जंक्शन तक नई बिछी रेल लाइन पर शुक्रवार को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन दौड़ी। यह स्पीड ट्रायल रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) पूर्वी परिमंडल के गुरु प्रकाश की मौजूदगी में हुआ। लगभग 4.2 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन पर ट्रायल के दौरान ट्रैक, सिग्नल, ओवरहेड सिस्टम और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। सीआरएस गुरु प्रकाश स्पेशल ट्रेन से बैजनाथपुर अंदौली से न्यू झाझा तक पहुंचे और रास्ते में कई जगह उतरकर ट्रैक का निरीक्षण किया। दोनों जंक्शन के पैनल रूम, रिले रूम, मेंटेनेंस रूम और ओएफसी रूम की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संपार फाटक संख्या 72 और संपार फाटक संख्या 4 का भी जायजा लिया गया। जहां कहीं भी तकनीकी या सुरक्षा से जुड़ी छोटी-बड़ी त्रुटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.