सुपौल, फरवरी 4 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। हथियारबंद बदमाशों के लूट की शिकार हुए मवेशी व्यापारी नवाब और शहजाद उर्फ मुन्ना लंबे समय से सुपौल में रहकर कारोबार कर रहे हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के जोली गांव के निवासी हैं। करीब एक दशक पहले वे रोजगार की तलाश में सुपौल आए थे और यहीं से सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के विभिन्न मवेशी हाटों में खरीद-बिक्री का काम शुरू किया। इसमें शहजाद उर्फ मुन्ना के भाई उस्मान और उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। सभी वार्ड 18 में किराए के मकान में रहते थे और सप्ताहिक सुपौल के अलावा सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर और मधेपुरा के सिंहेश्वर मवेशी हाट में मवेशी की खरीद बिक्री करने जाते हैं। बुधवार सुबह करीब 6 बजकी 38 मिनट में कमरे से रुपयों से भरा बैग लेकर हुसैन चौक के पास खड़े ट्रक के पास जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.