सुपौल, फरवरी 12 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। ट्रेड यूनियन की हड़ताल के कारण गुरुवार को क्षेत्र में बैंकिंग सेवा पूरी तरह ठप रही। पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे दिनभर लेनदेन बाधित रहा। बैंक शाखाएं बंद रहने से नकद निकासी, जमा और अन्य जरूरी कार्य नहीं हो सके। कई ग्राहक दूर-दराज से बैंक पहुंचे थे, लेकिन शाखा बंद मिलने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। ग्राहकों ने बताया कि आवश्यक भुगतान और घरेलू जरूरतों के लिए रुपये निकालने आए थे, पर काम नहीं हो सका। बैंक बंद रहने से स्थानीय बाजार और छोटे कारोबारियों पर भी असर पड़ा। भुगतान अटकने से आर्थिक गतिविधि प्रभावित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...