सुपौल, मार्च 18 -- निर्मली, एक संवाददाता। होली का त्योहार बीतने के बाद निर्मली से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को जोगबनी से दानापुर एवं सहरसा से आनंद बिहार जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन में चढ़ने वाले लोगों को कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी। इससे कई लोगों की ट्रेन भी छूट गई। दिल्ली जाने वाली ट्रेन में वेटिंग होने से दूरदराज से घर आये यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नयी दिल्ली जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में 20 मार्च तक एक भी वेटिंग टिकट उपलब्ध नहीं है। एसी बोगी में भी पूरी तरह से नो रूम उपलब्ध है। होली बीतते ही लोकल बसों के अलावा दिल्ली, सिलीगुड़ी, रांची, पटना, आरा, बोकारो, मुजफ्फरपुर, हजारीबाग, कोलकाता आदि जगहों पर जाने के लिए बस स्टैंड में भी यात्रियों की चहल-पहल नजर आई। कई यात्रियों ने पहले से ही लंबी दूरी की बसों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.