सुपौल, फरवरी 10 -- पिपरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 107 की सेविका रेखा देवी (45 वर्ष) का सोमवार की शाम हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आंगनबाड़ी कर्मियों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, रेखा देवी सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य संपन्न कर अपने घर लौटी थीं। घर पहुंचने के कुछ समय बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल इलाज की व्यवस्था की और उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही उनकी हृदय गति रुक गई, जिससे मौके पर ही उनका निधन हो गया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रेखा देवी के असमय निधन पर पूर्व मुखिया रामचंद्र चौधरी, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी, संतोष झा सहित...