सुपौल, दिसम्बर 12 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र की हुलास पंचायत स्थित हुलास एवं राघोपुर रोड पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे घने कोहरे रहने के कारण एक बाइक चालक नहर के पुल पर बने डिवाइडर से टकरा गया। घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बाइक चालक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि एक बाइक चालक त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जरैला गांव से एक बाइक लेकर सिमराही किसी काम को लेकर जा रहा था। उसी दौरान सड़क पर घने कोहरा रहने के कारण हुलास स्थित नहर के पुल पर बने डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जरेला वार्ड 9 निवासी भूपेंद्र मंडल के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.