सुपौल, फरवरी 15 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि पर रविवार को शहर समेत जिलेभर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सदर प्रखंड के तिल्हेश्वर शिव मंदिर, कपिलेश्वर शिव मंदिर, चकला निर्मली, स्टेशन चौक, रेलवे माल गोदाम शिवालय, कोसी कॉलोनी, पथरा, करिहो, बैरिया मंच, बसबिट्टी, परसरमा और एकमा सहित अन्य मंदिरों में दिनभर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। बाबा कपिलेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने खैरदाहा नदी में स्नान कर जल भरकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। इसके अलावा राघोपुर के गणपतगंज स्थित धरहरा मंदिर में भक्तों का सैलबा उमड़ा। ठाकुरवाड़ी स्थित शिव मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में देर श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.