सुपौल, जनवरी 30 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करना एक नाबालिग को महंगा पड़ गया। निर्मली थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को हिरासत में लिया और न्यायालय के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नाबालिग की पहचान हरियाही गांव वार्ड 7 निवासी कलाम अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र अबुजर अंसारी के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में नाबालिग सरेआम लहराते हुए नजर आ रहा था। वीडियो के प्रसार के बाद इलाके में चर्चा और दहशत का माहौल बन गया था। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लिया गया। पुलिस टीम ने वीडियो की जांच की और तकनीकी व स्थानीय स्तर पर सत्यापन कर नाबालिग क...