सुपौल, नवम्बर 16 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के बलुआ एसएच 91 मुख्य मार्ग से बिनोद पासवन के घर तक जाने वाली पेवर्स ब्लॉक सड़क काफी जर्जर हो गयी है। सड़क में लगी पेपर ब्लॉक ईंट भी कई जगह उखड़ गई है। सड़क में गड्ढे उभर आए हैं। सड़क से आवाजाही करने वाले ग्रामीण उपेंद्र साह, राजेन्द्र साह, शिकेन्द्र साह, अजय साह, दुर्गानंद साह, नारायण पासवान, प्रमोद पासवान व विनोद पासवन आदि ने बताया मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पेवर्स ब्लॉक सड़क का निर्माण लाखों की राशि खर्च करके कराया गया था। यह सड़क वर्तमान समय में कई जगहों पर उखड़ कर गढ़े में तब्दील हो गयी है। सड़क उखड़ जाने व गड्ढा बन जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...