सुपौल, फरवरी 6 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड के महद्दीपुर बाजार से निकलकर नूनयाही टोला होता हुए एस.एच 91 तक जाने वाली सड़क पर हरिजन टोला के समीप सड़क के ऊपर झूल रही हाई टेंसन बिजली का तार हर हमेशा हादसे को आमंत्रण दे रही है। विभाग की अनदेखी इस कदर ब्याप्त है की ग्रामीणों व प्रतिनिधियों के बार बार शिकायत करने के बाबजूद विभाग बिजली के तार को सही करने की दिशा में कोई कदम नही उठा रहा है।जिससे वहां के रहने वाले स्थानीय लोग व आने जाने वाले लोग डर के साये में रहते है।समाजसेवी रहमत अली, शंकर चौधरी, अर्जुन सिंह, बलराम सिंह, भज्जू सिंह, अरुण सादा, राजकुमार पासवान आदि ने बताया कि इस सड़क से होकर हजारों की संख्या में लोग दिन भर में आवागमन करते है। वही किसान मजदूर भी इसी रास्ते से होकर अपने खेत के फ़सल से लेकर अन्य सामानों की ढुलाई करते है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.