सुपौल, जून 12 -- सुपौल। एक संवाददाता । स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. ललन कुमार ठाकुर, डीपीएम मिंतुल्ला, जिला अनुश्रवण मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक जिला स्वास्थ्य समिति, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, जिला प्रतिनिधि डब्लू एच ओ यूनिसेफ, यूएनडीपी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए । प्रखंड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, सभी प्रखंड अनुश्रवण मूल्यांकन सहायक आदि उपस्थित हुए। सभी स्वास्थ्य कर्मी को समय उपस्थित होकर अपने कार्यों का निर्वाहन करने को कहा गया। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में साफ- सफाई उच्च स्तर पर रखने का निर्देश दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.