भागलपुर, जून 2 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चिकना पट्टी वार्ड 11 में सोमवार अहले सुबह करीब 3 बजे एक सो रही युवती को कोबरा ने डस लिया। जिस कारण इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि देवीपुर पंचायत के चिकनापट्टी वार्ड 11 निवासी कुशेश्वर साह की पुत्री उषा कुमारी (18 वर्ष) अपने घर में सो रही थी। इसी क्रम में अहले सुबह तीन बजे उसे एक कोबरा ने डस लिया। घटना के बाद ऊषा के शीर मचाने पर परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर घटना को लेकर आसपास के घरों का चूल्हा ठप पड़ गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच-पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.