सुपौल, सितम्बर 8 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ के आह्वान पर रविवार को जिला इकाई द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सागेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले भर से जुटे कार्यपालक सहायकों ने सेवा स्थायी करने और राज्य कर्मी का दर्जा देने सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यपालक सहायकों ने सरकार की नीति के खिलाफ अपने गुस्से का भी इजहार किया। कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को तेज कियाजाएगा। उनका कहना था कि वह लोग सालों से विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें सरकारी शकर्मी का दर्जा नहीं मिला। संघ ने चेताया कि उनके धैर्य इसकी सीमा अब समाप्त हो गई है इसलिए सरकार को संज्ञान लेना होगा। कार्यपालक सहायकों ने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.