सुपौल, फरवरी 12 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को नगर निकाय कर्मियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के कारण नगर परिषद कार्यालय में दिनभर कामकाज ठप रहा। विभिन्न कार्यों से पहुंचे शहरवासियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह से ही निकाय कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी कर नप के मेन गेट पर धरना पर बैठक गये। इस दौरान निकायकर्मियों ने नगर विकास एवं अवास विभाग व सरकार पर मांगों की अनसुनी का आरोप लगाते हुए विरोध में नारेबाजी की। हड़ताल का असर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी पड़ा। आउटसोर्सिंग के सफाई कर्मियों ने भी काम से खुद को अलग रखा, जिससे शहर के कई इलाकों में कचरे का उठाव नहीं हो सका और जगह-जगह गंदगी पसरी रही। आम लोगों को जन्म-मृत्यु प्...