सुपौल, फरवरी 12 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड स्थित तेजेन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरूआरी में गुरुवार को सेवानिवृत्त शिक्षक जीवेंद्र नारायण सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश्वर सिंह ने की। सभा में शिक्षकों व छात्रों ने दिवंगत शिक्षक के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। अध्यक्ष ने बताया कि जीवेंद्र नारायण सिंह ने 18 अगस्त 1966 को सहायक शिक्षक के रूप में योगदान दिया था। वर्ष 1987 से 1996 तक वे प्रधानाध्यापक रहे और 2005 में सेवानिवृत्त हुए। शिक्षकों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासनप्रियता को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...