सुपौल, मार्च 19 -- त्रिवेणीगंज। मिडिल स्कूल डपरखा के खेल मैदान में सोमवार को शहीद राजकिशोर यादव एवं शहीद हरीनारायण यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मुकाबले में त्रिलोक एलेवन और एमसीसी एलेवन के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर त्रिलोक एलेवन के कप्तान त्रिलोक कुमार ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। त्रिलोक एलेवन ने निर्धारित 16 ओवर में 251 रन बनाए। इसमें अंगद 74, रमेश 73, करण 35 और कप्तान त्रिलोक ने 10 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी एलेवन की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई। इसमें नवीन ने 54, विशाल 25 और रौशन ने 18 रन बनाए। त्रिलोक एलेवन के गेंदबाज भवेश ने दो, अंगद, राजा व सन्नी ने एक-एक विकेट लिए। इस प्रकार त्रिलोक एलेवन की टीम ने 94 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मौके पर बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.