सुपौल, फरवरी 5 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक को गुरुवार को छात्र युवा संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर लगी रोक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन डिग्री कॉलेज से शुरू होकर गौरवगढ़ चौक, बस स्टैंड, लोहिया चौक होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा, जहां छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता गौतम आनंद ने कहा कि यूजीसी द्वारा लाए गए प्रगतिशील एवं समानता आधारित इक्विटी रेगुलेशन 2026 को देशभर के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने भेदभाव और उत्पीड़न को रोकने के लिए एक्ट को संसद से पारित कराने तथा जनगणना में जाति आधारित कॉलम जोड़कर जाति जनगणना कराने की भी मांग की।छात्र न...