सुपौल, जनवरी 9 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को पांच दिवसीय कॉलेज स्तरीय उत्सव उमंग 2026 का शुभारंभ कॉलेज के मुख्य मैदान में किया गया। कार्यक्रम विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज स्तर पर आयोजित किया गया है। इसका आयोजन 13 जनवरी तक होगा। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ खेल, संस्कृति एवं बौद्धिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। उमंग 2026 में विभिन्न क्लबों द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट, शतरंज, वॉलीबॉल, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, लंबी कूद, ऊँची कूद, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो एवं शॉटपुट जैसी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। वहीं कल्चरल क्लब द्वारा पोस्टर पेंटिंग और सिंगिंग प्रतियोगित...