सुपौल, फरवरी 15 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सक्रिय शराब तस्करों की एक बड़ी साजिश को एसएसबी 45वीं बटालियन वीरपुर के जवानों ने विफल कर दिया। सीमा चौकी पिपराही की पेट्रोलिंग टीम ने शनिवार दोपहर करीब 11:50 बजे कोसी नदी के पलार क्षेत्र से 105 लीटर नेपाली शराब बरामद की। तस्करों ने शराब को रेत में गाड़कर छिपा रखा था, ताकि सुरक्षा बलों की नजर से बचाया जा सके। एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 214/41 के समीप भारत की ओर अवैध सामान छिपाया गया है। सूचना की पुष्टि होते ही पिपराही सीमा चौकी से एक विशेष पेट्रोलिंग दल का गठन कर चिन्हित स्थल पर भेजा गया। जवानों ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान रेत में दबाई गई दो संदिग्ध बोरियां...