सुपौल, फरवरी 9 -- मरौना (एक संवाददाता)। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को सीएचसी मरौना में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. बीके पासवान ने की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को सीएचसी मरौना, एपीएचसी मनोहरपट्टी और एचएससी बेलही में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की जाती है। सोमवार को सीएचसी मरौना में 128, एपीएचसी मनोहरपट्टी में 55 और एचएससी बेलही में 50 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान कुल 33 हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं चिन्हित की गईं, जिन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं और खान-पान को लेकर विशेष सलाह दी गई। डॉ. पासवान ने बताया कि एएनसी जांच का उद्देश्य सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना और जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। शिविर में सभी गर्भवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.