सुपौल, दिसम्बर 1 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र की सिमराही नगर पंचायत स्थित वार्ड 13 में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने सूने घर से नगदी समेत जेवरात की चोरी कर ली। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी प्रभाष ठाकुर ने बताया कि एक शादी समारोह में अपने परिवार के साथ गए थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने उनके घर का अगला गेट तथा कमरे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। जहां सोमवार सुबह घर का टूटा ताला देखकर बगल के पड़ोसियों ने फोन पर जानकारी दी। लोगों की सूचना मिलते ही प्रभाष ठाकुर घर पहुंचे, जहां घर के अंदर का सारा सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि गोदरेज में रखी आठ आना सोने की बाली और करीब 18 हजार रुपए नगद गायब थे। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.