भागलपुर, फरवरी 25 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड 5 में शनिवार की रात एक घर से चोरी की गई बाइक मंगलवार को पुलिस ने मकई की खेत में बरामद किया। हालांकि बाइक चोरी करने वाला उचक्का अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शनिवार को सिमराही वार्ड 5 निवासी दुलारी देवी ने थाना में आवेदन देकर एक बाइक बीआर 50 एसी 7964 चोरी होने की बात कही थी। इसके बाद बाइक बरामदगी को लेकर कार्रवाई चल रही थी। इसी क्रम में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे धर्मपट्टी वार्ड एक के एक मकई खेत में बाइक को बरामद कर लिया गया। बताया कि फिलहाल बाइक चोर की पहचान को लेकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द संलिप्त बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.