सुपौल, फरवरी 10 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार एक बार फिर महाभीषण जाम की चपेट में आ गया। मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ यह जाम लगभग 5 घंटे तक जारी रहा और एनएच-27 एवं एनएच-106 के महत्वपूर्ण क्रॉसिंग जेपी चौक पर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। इस भीषण जाम ने वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करने पर मजबूर कर दिया। सिमराही बाजार के जेपी चौक पर देखते ही देखते वाहनों का अंबार लग गया। बसें, ट्रक, निजी वाहन और ऑटो रिक्शा सभी जाम में फंस गए। चारों दिशाओं से आने वाले वाहन जहां के तहां थम गए, जिससे पूरा इलाका एक विशाल पार्किंग स्थल में तब्दील हो गया। जाम की स्थिति इतनी विकट थी कि कतारें एनएच पर लगभग 10 किलोमीटर पूरब और पश्चिम तक फैल गईं। इस महाजाम का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.